चुकंदर जड़ वाली सब्जियों में महत्वपूर्ण स्थान रखती है| इसकी खेती खारी मिट्टी और खारे पानी की सिंचाई से भी हो सकती है| चुकंदर विभिन्न उदेश्यों के लिए उगाई जाती है| इसका उपयोग मुख्यतः सलाद तथा जूस में किया जाता है| इसके उपयोग से शरीर में रक्त की कमी दूर होती है| चुकंदर में 8 से 15 प्रतिशत चीनी, 1.3 से 1.8 प्रतिशत प्रोटीन, 3 से 5 प्रतिशत मैग्नीशियम, कैल्सियम, पोटेशियम, फास्फोरस, आयोडीन, आयरन, मैगनीज, विटामिन सी, बी- 1, बी- 2 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है| किसान बन्धु यदि इसके महत्व को समझते हुए इसकी खेती वैज्ञानिक तकनीक से करें तो अधिकतम उत्पादन प्राप्त कर सकते है|
0 Comments